संवाददाता, मार्च 10 -- बाघों की दहाड़, तेंदुओं की फुर्ती और हाथियों की चिंघाड़ के बीच भी पीलीभीत से एक सुखद तस्वीर सामने आ रही है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के आसपास के इलाकों में यूपी के राज्य पक्षी सारस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। हाल में कराई गई सारस गणना में जो आंकड़े सामने आए हैं, वे न केवल वन विभाग के लिए बल्कि प्रकृति प्रेमी सैलानियों के लिए भी उम्मीद जगाने वाले हैं। यहां सारस की संख्या में पिछली गणना के मुकाबले एक दर्जन का इजाफा हो गया है। अब यहां संरक्षण केंद्र बनाने की तैयारी है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों में इस समय 72 से अधिक बाघ अपनी-अपनी टेरिटरी में विचरण कर रहे हैं। यह इलाका बाघ, तेंदुआ और हाथियों के लिए जाना जाता है। इसके बावजूद पीटीआर के सरहदी इलाकों में राज्य पक्षी सारस बिना किसी भय के अपना कुनबा बढ़ा रहा है। वन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.