पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। राजस्थान से टनकपुर आ रही दौराई एक्सप्रेस से गिर कर एक यात्री की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का क्षत विक्षत शव जीआरपी ने कब्जे में लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को सुबह राजस्थान से आ रही ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी तो दरवाजे पर खड़ा युवक अचानक गिर गया और नीचे चक्कों की जद में आ गया। आनन फानन में जब तब ट्रेन के ब्रेक लगते उसके प्राण पखेरू हो गए। बाद में जानकारी के बाद जीआरपी एसओ अभिषेक पांडे ने अधीनस्थों के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। यात्री की जब से बरेली पीलीभीत का टिकट मिला है। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...