पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। बुधवार को सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी अपराह्न में तेज बारिश में बदल गई। जोरदार बारिश के बाद किसने में बेचैनी हो गई। कटाई के बाद पड़े गेहूं को लेकर किसानों में चिंता बढ़ गई और फसल को सुरक्षित करने की जद्दोजेहद बढ़ने लगी। जिले में मूसलाधार तेज बारिश के चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मंगलवार की शाम से शुरू हुई बूंदाबांदी बुधवार को तेज बारिश में तब्दील होने के बाद कई जगह जल भराव की स्थिति देखने को मिली। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर एसएस ढाका ने बताया कि बारिश का पूर्वानुमान था। किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। फसल के नुकसान के अलावा इन दोनों ईट भट्टे पर चल रहा काम भी प्रभावित हुआ है। कई कारोबारी की बनाई गई कच्ची ईंट खराब हो गई। -अचानक रुक गई गेहूं खरीदकिसानों के मुताबिक पालेज की खेती पर भी...