पीलीभीत में आज जीएम बोरवणकर करेंगे स्टेशन का निरीक्षण
पीलीभीत, जून 28 -- पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर रविवार की शाम को निरीक्षण करने पीलीभीत आ रहे हैं। यहां वे शाम को चार बजे पहुंचेंगे। इससे पूर्व यहां तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद चल रही है। इंजीनियरिंग से लेकर समाडि और कैरेज से लेकर साफ सफाई व वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों व सुपरवाइजरों में सुबह से हलचल है। टिकट काउंटर पर फर्नीचर बदलवा कर रेलवे पथ पर संकेतांक को लेकर नए दिशा निर्देशों के क्रम में तैयारियां कराई जा रही हैं। ताकि जीएम को निरीक्षण में सब ठीक मिले। जीएम यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखेंगे। यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आज आएंगे यह भी पढ़ें- कल आएंगे जीएम, तैयारियां तेज हुईं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.