बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल यात्रियों की सुविधा को (55320) पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ी का मार्ग विस्तार एक जनवरी से करेगा। बरेली सिटी से इसे अब बरेली जंक्शन तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन पीलीभीत से संशोधित समय 13:25 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों पर रुकते हुए बरेली सिटी 15:35 बजे पहुंचेगी। यहां से 15:40 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन 15:55 बजे पहुंचेगी। 01 जनवरी (55330) बरेली जंक्शन-कासगंज सवारी गाड़ी बरेली जंक्शन से 17:25 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय एवं स्टेशनों पर रुकते हुए कासगंज 20:30 बजे पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...