पीलीभीत, सितम्बर 15 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. अनीता तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पीलीभीत नगर और मरौरी की शिक्षिकाओं को जिम्मेदारियां सौपी गई। पीलीभीत नगर और ब्लॉक मरौरी इकाई का गठन किया गया। मरौरी ब्लॉक की अध्यक्ष शोभना शर्मा और महामन्त्री अर्चना रस्तोगी और पीलीभीत नगर की अध्यक्ष शाजिया आरिफ और महामंत्री शहजीना अफसर को को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पदाधिकारियों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष विभा मिश्रा और रश्मि तिवारी ने फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। शिक्षिका सुनीता कार्की ने पद की गरिमा के महत्व को समझाते हुए सबके कार्यों के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष ने अधिकाधिक संख्या में महिला शिक्षकों को जोड़ने को कहा। उन्होंने बताया कि महिला शिक्षकों की समस्याएं सुनी तो जाती हैं, लेकिन समाधान नहीं हो ...