पीलीभीत, सितम्बर 2 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से मछली मारते हुए वन विभाग की टीम ने दो लोगों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार टाइगर रिजर्व की निगरानी टीम गश्त पर थी, तभी प्रतिबंधित कोर एरिया में दो युवक जाल डालकर मछली पकड़ते हुए मिले। वन विभाग की टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया और रेंज कार्यालय ले आई।वन अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली पकड़ना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद नियमानुसार जुर्माना लगाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। साथ ही दोबारा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करने की हिदायत दी गई। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि 11 हजार जुर्माना लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...