पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत। पीलीभीत से खटीमा के बीच टनकपुर बरेली हाईवे को चौड़ा करने के लिए चल रही प्रक्रिया में अहम निर्णय किया गया है। तय हुआ है कि इसमें जिले के नौ गांव की आंशिक या इससे अधिक जमीन ली जाएगी। इसकी प्रक्रिया करते हुए नौ गांवों की सूची केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निदेशक ने जारी कर दी है। टनकपुर बरेली हाईवे पीलीभीत शहर के अंदर से ही निकला है। कई बार इस हाईवे पर शहर समेत आने जाने वाले अन्य वाहनों की तदायत इतनी अधिक हो जाती है जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। केंद्रीय राज्यमंत्री समेत गन्ना राज्यमंत्री और जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों को भी संबंधित समस्या की जानकारी है। जब तब यह बात चर्चा में आती है कि वाहनों की अधिकता हो जाने और हाईवे का अधिक चौड़ा न होना जाम समेत अन्य दिक्कतों का कारण है। इसी क्रम में तय हु...