पीलीभीत, अप्रैल 29 -- अमरिया। तहसील क्षेत्र के कैंचू टांडा, पौटा, गायबोझ आदि में मंगलवार को जनसंवाद कर सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में बारात घर बनाने की मांग रखी। जिससे स्थानीय लोगों को शादी पार्टी के दौरान बारात घर की सहूलियत मिल सके। सांसद ने गांव में बारात घर के लिए भरोसा दिया। लोगों ने गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की तो सांसद ने एसडीएम मयंक गोस्वामी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। अन्य शिकायतों के संबंध में केन्द्रीय मंत्री ने अन्य अधिकारियों को निस्तारण को कहा। साथ ही संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।खाद्यान्न यह भी पढ़ें- जिले के बासमती चावल को दुनिया में मिलेगी नई पहचान से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, बुजुर्गों के लिए पेंशन योज,...