लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मत्स्य विकास मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने पीलीभीत के शारदा सागर जलाशय की 1.60 करोड़ रुपये की अनियमितता के जांच के आदेश दिए हैं। मत्स्य विकास मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम एवं उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड सहित एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र तथा मत्स्य विभाग की परिसंपत्ति चक मल्हौरी का औचक निरीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम में मंत्री को आधे से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस दौरान मंत्री द्वारा निगम एवं फेडरेशन के सभी जलाशयों की नीलामी तथा वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही आय-व्यय, अभिलेखों एवं मालखाना सहित आवश्यक दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शारदा सागर जलाशय, पीलीभीत में विभागीय अधिकारियों...