चम्पावत, फरवरी 10 -- चम्पावत। टनकपुर पुलिस ने पीलीभीत निवासी एक वारंटी को हिरासत में लिया है। टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि सनगढ़ी, पीलीभीत निवासी विपिन कुमार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बताया पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। टीम में एसआई रवि चन्द्र जोशी और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...