पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। टनकपुर से दिल्ली के बीच संचालित पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव मझोला रेलवे स्टेशन पर भी हो गया है। समारोह पूर्वक ट्रेन को झंडी दिखाकर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही अन्य ट्रेनों के सेवा विस्तार और नई घोषणाओं को लेकर काम किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों को और सुविधाएं दी जाएगी। कई प्रस्ताव मिले हैं। इसमें टनकपुर से दौराई एक्सप्रेस के अलावा पंजाब के लिए भी ट्रेनों की मांग उठी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आवश्यक मुलाकात कर चर्चा की जाएगी और संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं करेंगे। कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, आफताब संधू मनजीत सिंह संधू कलीम शमसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.