पीलीभीत, जुलाई 25 -- पीलीभीत। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार (राजस्थान कैडर, 1994 बैच) को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है। वह अब उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का कार्यभार संभालेंगे। नरेश पाल गंगवार पीलीभीत शहर की राजाबाग कालोनी के निवासी हैं। आज भी यहां उनके परिवार का आवास है। उन्होंने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत में शिक्षा प्राप्त कर ज़िले को गौरवान्वित करने का काम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...