पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। बुधवार को यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित बफर जोन एक महिला पर वन्य जीव ने हमला कर मार डाला। महिला का रक्त रंजित शव बुधवार सुबह मिला। महोफ रेंज के रेंजर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को रिपोर्ट दी। उत्तराखंड और यूपी बार्डर पर बफर जोन में पायल राय पत्नी सुकुमार राय मंगलवार को देर शाम खेत की तरफ गई थी। काफी देर तक उनके न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खोज भी शुरू की। कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह ग्रामीणों को पायल राय का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। महिला के शरीर पर कई घाव है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मोहफ़ रेंज के रेंजर सहेंद्र यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों ने बाघ के हमले में महिला की मौत होने का दावा किया है। - अधिकारियों के मुताबिक बफर जोन के अंतर्गत आने वाले यूपी उत्तराखंड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.