पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। शहर में 6 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जा रही उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 तक आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में शहर के 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1440 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें भी कुल 1440 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर ड्यूटी में लगे स्टाफ पर दिशा निर्देश दिए। शहर के डिग्री कॉलेज मार्ग पर तीन परीक्षा केंद्र होने के कारण मार्ग को बैरियर लगाकर बंद किया गया है। परीक्षा की निगर...