बस्ती, सितम्बर 25 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लालगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में आरोपी पीलीभीत के थाना नियुरिया क्षेत्र निवासी अजय कुमार मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे के बाद से वह फरार चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्तर से आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर लालगंज थाने की पुलिस टीम ने उसे लालगंज थानाक्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम के पास से गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...