हल्द्वानी, मार्च 19 -- हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवेन्द्रपुरी, पीलीकोठी इलाके से 17 वर्षीय बीसीए का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लग पाया। बड़े भाई नितिन बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। नितिन ने तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई पीयूष बिष्ट बीते 16 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चला गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...