रुद्रपुर, जून 8 -- सितारगंज, संवाददाता। नयागांव में वायरल हेपेटाइटिस (पीलिया) की रोकथाम के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान पांच संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उप जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 78 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया। इनमें 52 संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम, चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एवं लैब तकनीशियनों की संयुक्त टीम क्षेत्र में लगातार सक्रिय निगरानी, सैंपलिंग, उपचार और जनजागरूकता अभियान चला रही है। यह भी पढ़ें- नयागांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 22 संदिग्ध मरीजों के सैंप...