बिजनौर, जून 22 -- टीचर्स कालोनी स्थित नासिर बाबा पीर मजार की दीवार के ध्वस्तिकरण के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रात के अंधेरे में दीवार गिराकर रास्ता बनाने को लेकर की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। रविवार को बसपा जिलाध्यक्ष कविराज सिंह के नेतृत्व मे बसपा कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नासिर बाबा की मजार मुस्लिमो के ही नही अपितु हिदुओं की भी अस्था का स्थल है, जहां चंद लोगों की ज़मीन का मूल्य बढ़ाने की मंशा के चलते मजार की भूमि से जबरन रास्ता निकालने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- मुतवल्ली पद व प्रबंधन अधिकार को लेकर जांच में जुटा सुन्नी वक्फ बोर्ड स्थानीय लोगों की मांग पूरी करने के लिए प्रशासनिक अध...