पूर्णिया, अप्रैल 13 -- सबा, एक संवाददाता। सम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल मदारघाट का ऐतिहासिक दरगाह सरीफ स्थित पीर बाबा के मजार पर मेला बुधवार 15 अप्रैल को आयोजित होगा। मेले को सजाये सवारे जाने को लेकर मदारघाट दरगाह सरीफ कमेटी जुटी है। यह मेला 16वीं सदी से सजता संवरता आ रहा है। मेले को लेकर बाबा बदरूद्दीन जिन्दा शाह मदार के मजार को काफी आकर्षक ढ़ंग से सजाया सवारा जा रहा है। मजार के मीनार की नक्काशी देखते ही बनती है। मेले के एक दिन पूर्व हिन्दु लोग सतवनी पर्व मनाते है। उस दिन घर में घाटों देवता की पूजा अर्चना करते है। घाटों देवता को हर पहर विभिन्न मिठाई, पकवान, ठंडा फल एवं ठंडा पेय पदार्थ चढ़ाया जाता है। मेले के दिन हिन्दु महिलाएं उक्त घाटों देवता को मजार के बगल स्थित पोखर में विसर्जन करने के बाद बाबा के मजार पर जाकर पूजा अर्चना करते हैं। मन्...