मेरठ, जून 17 -- सरधना-जुलेढा मार्ग स्थित पीर बस्ती में घरों के पानी की निकासी के लिए लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में आखिरकार काम शुरू हो गया है। नाले के अभाव में बस्ती के घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा था, जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ ही राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से कई बार प्रकाशित किया। अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया ।निर्माण शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। एडवोकेट चंद्रकेतु त्यागी ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय मेरठ तक कई बार अधिकारियों से शिकायते की थी। लंबे इंतजार के बाद अब अधिकारियों ने इस ओर ध्यान देते हुए नाले के निर्माण की प्रक्रिया ...