आरा, जून 9 -- पीरो, संवाद सूत्र। यात्रियों ने मंगलवार की सुबह पॉकेटमार को पकड़ दो मोबाइल और 4100 रुपये के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने थानाध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार आसनसोल निवासी कैलाश सिंह के पुत्र कुंदन कुमार से सघन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरा-सासाराम रेलखंड के पीरो रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन पर चढ़ने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच आरोपित पॉकेटमार कुंदन कुमार ब्लेड से पीरो निवासी गौतम कुमार की जेब काट रहा था। आसपास के यात्रियों ने कुंदन कुमार को जेब काटते देख लिया तो खदेड़ कर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- पीरो स्टेशन से पॉकटेमार गिरफ्तार, मोबाइल और रुपये बरामद कुंदन कुमार की तलाशी ली गयी तो पॉकेट से दो मोबाइल और 4100 रुपये नगद बरामद किये गये। थानाध्यक्ष दीपक गुप्...