आरा, मार्च 3 -- पीरो। पुलिस ने हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में 30 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बैसाडीह गांव में देसी शराब बेची जा रही है। दल-बल के साथ छापेमारी की गयी। इस दौरान एक घर से 30 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज भाग खड़ा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...