पीरो में माप-तौल विभाग के शिविर में 22 व्यवसायियों के कांटों का सत्यापन
आरा, जून 25 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो नगर परिषद के आरा रोड स्थित वार्ड नंबर 14 में गुरुवार को माप-तौल विभाग की ओर से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार बकुली के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों के व्यावसायिक कांटों का सत्यापन करना और उनका नया लाइसेंस बनाना था। शिविर में पहुंचे माप-तौल विभाग के इंस्पेक्टर नंद कुमार और सहायक कर्मी मंजय कुमार ने मुस्तैदी से अपनी सेवा दी। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 22 व्यवसायियों के कांटों की जांच कर उनका आधिकारिक लाइसेंस जारी किया गया। इसके साथ ही विभाग को कुल 48,034 रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार बकुली ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर शिविर लगने से छोटे-बड़े व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.