आरा, जून 7 -- पीरो, संवाद सूत्र। तरारी के भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने भाजपा के नगर अध्यक्ष रोहित वर्मा को पीरो नगर परिषद् में विधायक प्रतिनिधि की कमान सौंपी है। बिहार नगरपालिका संशोधन अधिनियम 2026 की धारा 12 और 3 का हवाला देते हुए विधायक ने नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में स्पष्ट किया है कि रोहित वर्मा नगर परिषद् में विधायक प्रतिनिधि के तौर पर विभिन्न बैठकों में प्रतिनिधित्व करेंगे और नियमानुसार योजना के क्रियान्वयन के दौरान अपना सुझाव रखेंगे। नगर परिषद् की विभिन्न कार्यवाही में भाग लेने से संबंधित सूचना व जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ विधायक और नगर परिषद् के बीच प्रभावी समन्वय और सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। यह भी पढ़ें- पीरो नप में रोहित वर्मा होंगे विधायक प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- शिलापट पर नाम ...