पीरो नप की सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के चुनाव को ले सरगर्मी
आरा, मई 23 -- पीरो, संवाद सूत्र नगर परिषद् की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। 29 मई को चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने शनिवार को नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी मेघा कुमारी और कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में कर्मियों को ट्रेंड किया गया। 26 वार्ड पार्षदों के साथ - साथ नगर परिषद् के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद को भी चुनाव को लेकर लिखित सूचना दे दी गयी है। वार्ड पार्षदों को ट्रेंड करने की जिम्मेवारी नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपी गयी। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय के सभागार में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। मालूम हो कि नगर परिषद् की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के तीन पदों के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक तीन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.