आरा, जून 26 -- पीरो, संवाद सूत्र हैदराबाद के एक निजी होटल में प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की 15वीं राष्ट्रीय परिषद का त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पीरो के दो विद्यालयों के निदेशकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें आइडियल सेंट्रल स्कूल के निदेशक मो रबनवाज जकी और आवासीय बाल प्रतियोगिता निकेतन के निदेशक विजेंद्र कुमार राय शामिल हैं। इन शिक्षाविदों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण, नवाचारपूर्ण प्रयासों और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया, जहां कार्यक्रम में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, नयी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- पीरो के दो स्क...