आरा, मार्च 25 -- 13.26 करोड़ रुपये की लागत से वृद्ध आश्रम बनाया जायेगा पीरो, संवाद सूत्र। पीरो नगर परिषद् की ओर से कुल 26 वार्डों में नाला और सड़क बनाने के लिए 43.22 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। 13.26 करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही वृद्ध आश्रम बनाया जायेगा। मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बजट पर चर्चा करने के बाद वार्ड पार्षदों ने आय-व्यय के लिये तैयार किये गये मसौदे पर अपनी मुहर लगा दी। आवास योजना के लिये 7.26 करोड़, सामुदायिक भवन के लिये 50 लाख, नवीन बस्ती के लिये 80 लाख, वेंडिंग जोन के लिये एक करोड़ और सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था के लिये 2.99 करोड़ रुपये की अलावा कम्युनिटी हॉल के लिये 50 लाख रुपये का प्रावधान लाया गया है। नगर योजना पदाधिकारी गौरव पाण्डेय के अनुसार होल्डिंग टैक्स से 65 लाख, विज्...