आरा, मार्च 28 -- पीरो, संवाद सूत्र। उत्सवी माहौल में कानूनवेत्ता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाए जाने को लेकर तैयारी समिति को जिम्मेवारी सौंप दी गयी। अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभागार में भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष सरोज पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव ऋषिराज ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया और अब तक की गई तैयारी की समीक्षा की और बताया कि पीरो, चरपोखरी और तरारी के अलावा नगर परिषद क्षेत्र के 26 वार्डों से लगभग 2000 लोग पड़ाव मैदान में जमा होंगे। वहां से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस रैली की शक्ल में निकलेगा और पुनः पड़ाव में वापस लौटकर बाबा साहेब की जीवनी पर चर्चा होगी। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेश यादव, जदयू के रामपुलिस पासवान, अधिवक्ता सुरेश पासवान और श्रवण पासवान ने कहा कि अपराह्न दो बजे 14 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.