कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। रामबाग सीसामऊ युवा एकता समिति के आयोजित 19 वां हनुमानोत्सव का आयोजन चार से छह जनवरी तक हनुमंत चौक, हर सहाय स्कूल मार्केट पी रोड में होगा। समिति के अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी पिंटू ने बताया कि विगत 18 वर्षों से समिति आयोजन कर रही है। इस दौरान चार जनवरी को अखंड रामायण पाठ, पांच जनवरी को संगीतमय राजगद्दी और 06 जनवरी को प्रातः 10 बजे से विशाल भंडारा और शाम को दिल्ली की मशहूर कलाकार भजन गायन करेंगे। इस मौके पर समिति के महामंत्री गोपाल तिवारी, कोषाध्यक्ष गोविंद दादलानी, विशाल सक्सेना, आलोक श्रीवास्तव, अभय शुक्ला, उपेन्द्र वर्मा, अमन मिश्रा, राकेश गुप्ता, शिवलाल यादव, ब्रजेश पांडेय, ऋषि सोनकर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.