रामनगर, सितम्बर 3 -- रामनगर। पीरूमदारा के हिम्मतपुर ब्लॉक में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान कर उसके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। मृतक की पत्नी रक्षा बंधन पर मायके गई हुई थी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र सुनील कुमार निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी के रूप में हुई है। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक रक्षाबंधन से एक दिन पहले अपने घर नजीबाबाद से रामनगर में काम करने के लिए निकला था। इसके बाद उसका शव गुरुवार सुबह रामनगर के हिम्मतपुर ब्लॉक क्षेत्र में खेत से बरामद हुआ। मृतक के तीन बच्चे हैं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया...