रामनगर, अप्रैल 22 -- रामनगर, संवाददाता। पीरूमदारा की महिलाओं ने एक घर में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज का घेराव किया है। उन्होंने पीरूमदारा चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संदिग्धों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं महिलाओं की चौकी इंचार्ज से तीखी झड़प भी हुई। बुधवार को ग्राम दुल्हेपुरी की प्रधान ममता सनवाल ने बताया कि एक घर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां हो रहीं हैं। कुछ बाहर की युवक और युवतियों का घर पर आना जाना है। रात दिन घर में शोर रहता है। बताया कि कुछ कहने पर आरोपी ग्रामीणों को मारने पीटने की धमकी देते हैं। बुधवार को भी कुछ संदिग्ध लोग दिखे। इस पर गुस्सायी गांव की महिलाओं ने घर का दरवाजा खोलने की मांग की, लेकिन आरोपियों ने नहीं खोला। इससे महिलाओं ने पीरूमदारा चौकी का घेराव...