रामनगर, जनवरी 3 -- रामनगर। पीरूमदारा में एक परचून की दुकान के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजमा दिया गया है। पीरूमदार चौकी इंचार्ज बॉबी बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने पीरूमदारा निवासी मनोज गुप्ता की परचून की दुकान के ताले तोड़े हैं। उन्होंने बताया कि गल्ले में रखी 10 हजार से अधिक की नकदी चोरी कर ली है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...