लखीसराय, अप्रैल 8 -- कजरा, एक प्रतिनिधि। पीरी बाजार क्षेत्र में तेरहवीं पीपल पानी के अवसर पर एक सराहनीय पहल देखने को मिली। शिवनगर गांव में स्वर्गीय मदन प्रसाद मेहता की स्मृति में परिवारजनों ने आम का पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह पौधरोपण शिवनगर स्कूल मैदान के उत्तर दिशा में किया गया। मौके पर प्रदुम्न कुमार, अशोक मेहता, विक्की कुमार, मनु मेहता सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया और पौधे की देखभाल का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.