भागलपुर, मई 27 -- पीरपैंती में आंधी-बारिश से आम फसल को भारी नुकसान पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह अचानक आई तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने पीरपैंती प्रखंड में भारी तबाही मचाई। सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ। यह भी पढ़ें- पीरपैंती में आंधी-बारिश से आम फसल को भारी नुकसानफसल का नुकसान करीब एक-दो घंटे चली आंधी में आम के बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए और फल जमीन पर बिखर गए। किसानों ने बताया कि जो आम एक-दो दिन में तोड़ने वाले थे, वे सब गिर गए। कई गांवों के लोग भोर में ही गिरे आम उठाकर ले गए। राजगंज के मो. हकीम ने बताया कि उनके दो पेड़ राजगंज और एक ककरघट में गिर गए। गुलाम राजा के तीन, सजहर के तीन, हसनैन के दो, जयजयराम राय के दो, अमरुद्दीन के दो, अजय के चार और अरविंद पांडे के तीन पेड़ गिर गए। लक्ष्मीपुर, सुंदरपुर, अम्मापाली और ...