भागलपुर, फरवरी 28 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पीरपैंती बाजार में जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में साक्षी गोस्वामी ने प्रथम, किशन द्वितीय, आदित्य तृतीय, सुप्रिया कुमारी चतुर्थ और प्रिंस ने पंचम स्थान प्राप्त किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रधानाचार्य इमरान आलम, शिक्षक बादल कुमार, अमरजीत कुमार, मो. अयाज लाल बादशाह आदि मौजूद रहे। जबकि दूसरी तरफ पुलिस सप्ताह को लेकर ईशीपुर बाराहाट थाना परिसर में एसडीपीओ कहलगांव 2 पंकज कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार आदि ने थाना परिसर में पौधरोपण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...