पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना में कुल सात स्टेशन बनेंगे
भागलपुर, जुलाई 22 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती-गोड्डा रेललाइन परियोजना में तेजी लाने के लिए जिला एवं अनुमंडल स्तर से भूमि अधिग्रहण का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत कुल पांच मौजों (मंजरोही, उदयपुरा, परसबन्ना, रिफातपुर एवं प्यालापुर) के 442 रैयतों से 94.81 एकड़ जमीन अधिगृहीत की गई है, जिनमें से अब तक 340 रैयतों को मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। शेष का भुगतान भी जारी है। दूसरी ओर, गोड्डा जिले के मेहरमा से महागामा तक कुल 29 मौजों के 3,500 रैयतों से 502 एकड़ जमीन अधिगृहीत की गई है। इसके मुआवजे के भुगतान के लिए मंगलवार को मेहरमा ब्लॉक में तीन दिवसीय शिविर की शुरुआत की गई। गोड्डा जिला भू-अर्जन कार्यालय के अधिकारी चंडीचरण गन ने बताया कि एक महीने के भीतर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
परियोजना का विवरण रेलवे के वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.