गिरडीह, जनवरी 27 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र में आयोजित जतरा मेला के दौरान दो नाबालिक आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना घटी है। पीड़िता के बयान के आधार पर हरलाडीह ओपी में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वरीय अधिकारियों ने नेतृत्व में पुलिस के द्वारा अपराधियों की तलाश की जा रही है। अपराधियों की खोजबीन के लिए तकनीकी टीम द्वारा सीडीआर तथा डॉग स्क्वॉड टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है।बताया जाता है की पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में आयोजित जतरा देखने आई दो नाबालिक लड़की के साथ अज्ञात अपराधियो ने सामूहिक दुष्कर्म जैसे घृणित घटना को अंजाम दिया गया। घटना रविवार सोमवार मध्यरात्रि की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो नाबालिक लड़की गांव के कुछ लोगों के ...