गिरडीह, अप्रैल 30 -- बेंगाबाद ,प्रतिनिधि। पीरटांड़ के फतेहपुर से बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जरुआडीह पंचायत के लखनपुर गांव ससुराल आये दामाद ने मंगलवार देर शाम सुनसान स्थान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह में फांसी के फंदा से लटकते हुए शव पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। तब बेंगाबाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस सदलबल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फांसी के फंदा से झूलता हुआ लगभग 40 वर्षीय मंटु सिंह का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। इस सिलसिल में मृतक की पत्नी वृंदा देवी द्वारा बेंगाबाद थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर यूडी का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक पीरटांड़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का रहने वाले थे। वे मंद बुद्धि के थे। बताया जाता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.