गिरडीह, अप्रैल 27 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से रविवार को पीरटांड़वासियों को अचानक राहत मिली है। झमाझम बारिश व ओलावृष्टि से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में गिरावट आने से क्षेत्र के ग्रामीणों को गर्मी से राहत महसूस की है। मधुबन के अलावा आसपास इलाके में बारिश व ओलावृष्टि हुई है। बताया जाता है कि हाल के कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगो का जीना मुहाल हो गया था। दिन के दस ग्यारह बजे के बाद से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बेतहाशा गर्मी के कारण लोग घरों में दुबके रह रहे थे। यह भी पढ़ें- वैशाख के अंतिम में खूब सता रही उमस भरी गर्मी दिन भर सड़कों में सन्नाटा छाया रहता था। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी परेशानी का कारण बन गया था। कूलर पंखे लोगों का सहारा बन रहा था पर रविवार दोपहर अचानक झमाझम बारिश व ओलावृ...