पटना, अप्रैल 28 -- पटना विवि में सीनेट की वार्षिक बैठक 23 मई को होगी। विश्वविद्यालय की ओर से सीनेट की बैठक की अंतिम मंजूरी के लिए लोक भवन को पत्र लिखा गया है। बैठक में राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन के शामिल होने की संभावना है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। कई नए कोर्स की मंजूरी मिलने की संभावना है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में चल रही गतिविधियों पर चर्चा होगी। बैठक की पहले एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट की बैठक होगी। यह भी पढ़ें- नामांकन समिति की बैठक 30 को होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...