जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों की मेडिकल लीव समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर विधानसभा में आवाज उठी। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सदन के पटल पर रखा। विधायक ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की चिकित्सा अवकाश, सेवा शर्तों में स्पष्टता तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं से जुड़ी समस्याओं पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से यह मुद्दे लंबित थे, जिन्हें अब विधानसभा में उठाया गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षक संगठनों ने विधायक डॉ. रागिनी सोनकर की इस पहल का स्वागत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.