जौनपुर, फरवरी 6 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित उप डाकघर में संचालित आधार पंजीकरण सेवा पिछले पांच दिनों से ठप पड़ी है। इसके चलते नया आधार बनवाने तथा नाम, जन्मतिथि, पता और मोबाइल नंबर संशोधन के लिए आने वाले ग्रामीणों और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उप डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्र पर प्रतिदिन 50 से अधिक लोग विभिन्न प्रकार की आधार संबंधी सेवाओं के लिए पहुंचते थे। आसपास के ग्रामीण इलाकों के अलावा विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययनरत छात्र भी बड़ी संख्या में इसी केंद्र पर निर्भर थे। अचानक सेवा बंद हो जाने से लोगों को बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। विभागीय कर्मियों के अनुसार, आधार से संबंधित वेबसाइट में 31 जनवरी तक तकनीकी अपडेशन का कार्य च...