पटना, अगस्त 11 -- सरकार द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को पटना विवि में भोजनावकाश के दौरान दोपहर 1.30 से दो बजे तक कार्यालय के सामने शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 25 अगस्त तक भोजनावकाश के समय शिक्षक- कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। शिक्षक संघ के डॉ. शिव सागर प्रसाद, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, महासचिव फरमान अब्बास और सचिव अजय कुमार कहा कि यह प्रदर्शन 25 अगस्त तक जारी रहेगा। विवि मुख्यालय के अलावा बीएन कॉलेज, पटना कॉलेज, कला-शिल्प महाविद्यालय, साइंस कॉलज, लॉ कॉलेज मगध महिला कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय, पटना ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी ने शुरू की विरोध सभा शिक्षकों और कर्मचारियो...