जौनपुर, जुलाई 2 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित सत्र 2026-27 के उन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि में संशोधन किया है, जिनके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। पूर्व में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छह जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे अब परिवर्तित कर नौ जुलाई कर दिया गया है।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र में संशोधन के लिए ऑनलाइन पोर्टल दो जुलाई को शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।विश्वविद्यालय ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई है, वे 9 जुलाई को अपने संबंधित विभाग में अंकपत्र, प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक मू...