जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय की हॉकी टीम के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सम्मानित किया। ओलंपियन राजकुमार पाल को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्ति दी गई। यह उपलब्धि उनके व्यक्तिगत समर्पण और कठिन परिश्रम के साथ-साथ विश्वविद्यालय के खेल वातावरण और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम माना जा रहा है। इसके अलावा जूनियर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और भारतीय टीम के सदस्य उत्तम सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम...