पीयू की महिला कबड्डी टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर- विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए रवाना
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रविवार देर शाम बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया, हरी झंडी दिखाकर टीम को प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने कहा कि खेल केवल पदक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम है।विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम प्रतियोगिता में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकजुटता एवं टीम भावना के साथ मैदान में उतरेगी। टीम का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के लिए पदक हासिल करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.