जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो गया है। चुनाव 14 दिसंबर को होने हैं, जबकि नामांकन की प्रक्रिया आज पूरी की जाएगी। जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, परिसर में चुनावी हलचल बढ़ती जा रही है। इस बार मुकाबला पिछले चुनावों की तुलना में अधिक रोचक और कड़ा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी संघ चुनाव में इस बार चार अलग-अलग गुट मैदान में उतर चुके हैं। सभी गुट अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। मुख्य पदों के दावेदारों ने भी अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। परिसर के विभिन्न कार्यालयों और विभागों में उम्मीदवारों और समर्थकों की आवाजाही बढ़ गई है। चुनाव में कुल 250 से अधिक कर्मचारी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.