पटना, मार्च 13 -- पटना विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती छात्रों का वार्षिक मिलन समारोह 15 मार्च को मगध महिला कॉलेज परिसर में होगा। इसकी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को सभी समितियों की बैठक हुई। एसोसिएशन के महासचिव प्रो. अतुल आदित्य पाण्डेय ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों के मिलन समारोह में तीन से ज्यादा पीढ़ियों का संगम होगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से प्रारंभ हो जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए सिडनी, सिंगापुर, कैनबरा, दुबई, दोहा आदि शहरों से भी रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी होगा। किसी कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके हैं तो ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर भी इसमें शामिल हो सकते हैं। मगध महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनपी वर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों के स्वागत के लिए मगध महिला कॉलेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.