पीयू अधिनियम बचाने को छात्र, शिक्षक और कर्मचारी हों एकजुट
पटना, अगस्त 13 -- पटना विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 को निरस्त किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने गुरुवार को पटना कॉलेज कैंटीन के सामने छात्र-शिक्षक, कर्मचारी परिचर्चा आयोजित की। कार्यक्रम में पटना कॉलेज और वाणिज्य महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए। आइसा सचिव सबा आफरीन ने कहा कि विश्वविद्यालय किसी सरकारी विभाग का विस्तार नहीं, बल्कि छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का साझा लोकतांत्रिक संस्थान है। पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध ने कहा कि अधिनियम 1976 विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, लोकतांत्रिक चरित्र और अकादमिक गरिमा की आधारशिला है। नौकरशाही के हाथों नियंत्रण सौंपने पर उच्च शिक्षा की स्वतंत्रता को गंभीर आघात पहुंचेगा। उन्होंने छात्र-कर्मचारी एकता को निर्णायक बताते हुए साझा आंदोलन का आह्वान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.